टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया का दर्द एक बार फिर छलका है A उन्होंने कहा, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो टोंक में सचिन पायलट है, ऐसे में अधिकारी हमारी सुनते नहीं है A बीजेपी सांसद मंगलवार को जिला कलेक्टर सभागार टोंक में दिशा (जिला विकास समंवय एवं निगरानी समिति) की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपना यह दर्द बयान किया A
उन्होंने कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र में चारों ओर भष्टाचार का बोलबाला हैं Aउन्होंने आगे कहा, टोंक में न ही जनता के लिए पानी है और न बिजली, लेकिन कोई सुनने वाला ही नही है, तो वो क्या करे A उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब क्षेत्र में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आते हैं तो कलेक्टर एसपी रात में भी उसके सामने खड़े नजर आते है A उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि राजस्थान में डबल इंजन सरकार नहीं है A
गौरतलब है सांसद जौनपुरिया की अध्यक्षता में टोंक जिला मुख्यालय आयोजित दिशा की बैठक में जिले के चार विधायकों में से एक भी नहीं पहुंचा A यही नहीं, जिला प्रमुख भी बैठक से गायब रहीं A इस दौरा बैठक में 22 विभागों की 44 योजनाओं की समीक्षा की गई और सभी विभागों को पूर्व में दिये गए निर्देशों की पालना रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई A
टोंक में न ही जनता के लिए पानी है और न बिजली, लेकिन कोई सुनने वाला ही नही है, तो वो क्या करे A उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जब क्षेत्र में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आते हैं तो कलेक्टर एसपी रात में भी उसके सामने खड़े नजर आते है. उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि राजस्थान में डबल इंजन सरकार नहीं है A
रिपोर्ट के मुताबिक बैठक में अध्यक्ष ने सभी संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यो में गतिशीलता अपनाने हेतु प्रेरित किया और जिन विभागों द्वारा विकास कार्यो में सुस्ती बरती जा रही थी, उन्हें स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगीं A
