Thu, 08 06, 2026
देश

सचिन पायलट का बड़ा दावा, राजस्थान में कांग्रेस बनाने जा रही सरकार:

राजस्थान में इस बार रिवाज टूटेगा, कांग्रेस पार्टी बनाएगी सरकार

post-img

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए अब मात्र कुछ और समय शेष है और ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश के नेता लगातार अपने चुनाव क्षेत्रों में प्रचार कर रहे है और साथ ही साथ जीत के दावें भी कर रहे है। ऐसे में राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक से कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार बनने की बात को दोहराया है। 

राजस्थान में बनाएंगे सरकार
बता दें की अपने चुनावी क्षेत्र में प्रचार के दौरान एक बार फिर से सचिन पायलट ने कहा की राजस्थान में सरकार बनाने जा रहे है और पुरानी परंपरा को तोड़ने जा रहे है। उन्हों कहा हम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तो सरकार बनाएंगे ही राजस्थान में भी इस बार रिवाज टूटेगा और कांग्रेस पार्टी का शासन दोबारा राजस्थान में होगा।उन्होंने इसके साथ ही भाजपा पर निशाना साधा और कहा की ये चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जा रहा है। लेकिन बीजेपी ने कई बार इसे डायवर्ट करने की कोशिश की है। वह ऐसे मुद्दे उठाते हैं जो जज्बाती हैं और ध्यान भटकाने वाले हैं। वो ईडी सीबीआई, मजहब की बात करते हैं, लेकिन जनता इस बार फोकस्ड है वो गवर्नेंस चाहती है।

Related Post