Fri, 08 07, 2026
देश

पायलट समर्थको के आक्रामक तेवर, कहा पायलट के गद्दारों को गोली मारो:

कांग्रेस में मचा सियासी कोहराम

post-img

राजस्थान में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सचिन पायलट के समर्थक उग्र होते जा रहे हैं। पिछले साल कांग्रेस में मचे सियासी संकट के बीच धोखा देने वाले विधायकों को अब पायलट समर्थकों का आक्रोश झेलना पड़ रहा है। पायलट समर्थक अब ऐसे विधायकों पर चुन चुनकर हमला करने में लगे हुए हैं। गत दिनों टोंक के जोधपुरिया धाम में पायलट के साथ दर्शन करने आए निवाई विधायक पर कुछ लोगों ने नारेबाजी करते हुए गाड़ी पर हमला किया। वहीं अब सवाई माधोपुर विधायक और मुख्यमंत्री सलाहकार दानिश अबरार को भी पायलट के समर्थकों का विरोध झेलना पड़ा है। इस दौरान पायलट के समर्थकों ने 'पायलट के गद्दारों को गोली मारो', और दानिश अबरार मुर्दाबाद' के जमकर नारे लगाए। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। वही अब पायलट समर्थको के आक्रामक तेवर देखने को मिल रहे हैं।

Related Post