राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों का इंतजार समाप्त होता नजर नहीं आ रहा है। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई। जिसके बाद प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी किए जाने की चर्चा थी। सीएम अशोक गहलोत भी पहले खुद 18 अक्टूबर को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने का बयान दे चुके थे। लेकिन कांग्रेस की CEC बैठक के बाद जो नई जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आज कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हो रही है। ऐसे में प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और दावेदारों का इंतजार और बढ़ गया है। CEC की बैठक के बाद कांग्रेस की पहली लिस्ट से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। अपडेट यह है कि राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अब 20 अक्टूबर के बाद जारी होगी। पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होंगे। बताया जा रहा है कि इन नामों पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सहमती बन गई है।
