Thu, 08 06, 2026
देश

नेताओ ने बैनर पोस्टरों पर करोड़ों खर्च, पानी की तरह बहाया पैसा:

विधानसभा चुनाव: आचार संहिता लगने पर अब मंदा पड़ा कारोबार

post-img

प्रदेश की विधानसभाओं में सरकार चुनने को लेकर 25 नवंबर को मतदान होगा और 30 अक्टूबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आचार संहिता लागू होने से पहले चौमूं विधानसभा में प्रमुख दलों से टिकट की उम्मीदवारी जता रहे नेताओं ने होर्डिंग, बैनर व पोस्टरों पर दो-तीन करोड रुपए खर्च किए हैं। जनता की मानें तो आमजन में बने रहने के लिए होर्डिंग, बैनर, पोस्टरों पर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले लोगों ने पैसा पानी की तरह बहाया है। हालांकि आचार संहिता लागू होने के बाद बैनर, पोस्टरों का कारोबार अब मंदा हो गया है। अब सिर्फ नेताओं का टिकट लाने पर ध्यान हैं। टिकट के लिए जयपुर से दिल्ली तक जी तोड मेहनत कर रहे हैं।
चौमूं विधानसभा सभा क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट के लिए लंबी कतार लगी हुई है। वहीं भाजपा में भी चार उम्मीदवार टिकट की मांग कर रहे हैं। पिछली बार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही रालोपा पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में जनता के बीच है। हालांकि अभी तीनों ही पार्टियों ने विधानसभा के चुनावी रण में उतारने के लिए अपने प्रत्याशियों के पत्ते नहीं खोले हैं। टिकट पाने के लिए प्रमुख दलों के प्रत्याशी नेताओं के चक्कर काटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। 
यूं बैनर पोस्टर पर बहाए पैसे: पिछले दो माह से प्रमुख दलों के नेता जनता के बीच रहे और शहर से लेकर गांवों तक बैनर, होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सरकारी भवन, निजी संपत्ति और सार्वजनिक स्थानों पर चंहुओर बैनर, होर्डिंग्स और पोस्टर लगाने की होढ सी मची रही। अच्छा काम चलने से फ्लैक्स का काम करने वाले दुकानदारों में भी खुशी रही।

 

Related Post