Thu, 08 06, 2026
देश

राहुल गांधी ने अब अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बोल दी ये बड़ी बात:

आचार संहिता लगने के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रचार के लिए आए राजस्थान

post-img

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज से राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू किया। इसके लिए वह आज  राजस्थान पहुंचे। यहां पर पहुंचते ही राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेेकर बड़ी बात कही है। आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ नजर आए। 
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि हम न केवल साथ-साथ दिख रहे हैं, बल्कि बल्कि एकजुट भी हैं। हम साथ रहेंगे और कांग्रेस यहां चुनाव जीतेगी। इसके माध्यम से राहुल गांधी ने ये बताने का प्रयास किया कि राजस्थान में दोनों नेताओं (गहलोत और पायलट) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। 
गौरतलब है कि राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होंगे। प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद राहुल गांधी पहली बार प्रचार के लिए यहां पर आए हैं।

 
 

Related Post