पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के तलाक के बाद एक और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी के चुनावी एफिडेविट में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की किशनपोल सीट से कांग्रेस के वर्तमान विधायक और अब प्रत्याशी अमीन कागजी ने 50 साल की उम्र में हिंदू युवती से दूसरा निकाह किया है। पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही काजगी ने दूसरी शादी कर ली। इसका खुलासा अमीन कागजी की ओर से दिए गए चुनावी एफिडेविट से हुआ है।
अमीन काजगी ने एफिडेविट में दो पत्नियां होने की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम उन्होंने मोनिका शर्मा कागजी बताया है। अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार बेटे-बेटियां हैं। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे एफिडेविट में दिया था। विधानसभा चुनाव 2023 का नामांकन पत्र भरने के लिए दिए गए एफिडेविट में काजगी ने दूसरी पत्नी मोनिका शर्मा कागजी का जिक्र किया है। मोनिका एक बेटी की मां भी हैं।
किशनपोल सीट पर मुकाबला
कांग्रेस ने इस सीट से वर्तमान विधायक अमीन कागजी को ही प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा की ओर से चंद्रमोहन बटवाड़ा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इस सीट पर चुनाव हिंदु बनाम मुस्लिम हो सकता है।
