Thu, 08 06, 2026
देश

राजस्थान में भाजपा सरकार करवाएगी गहलोत सरकार के इस काम की जांच, प्रधानमंत्री मोदी ने कही ये बात:

चंबल रिवर फ्रंट को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा

post-img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वह प्रदेश में जगह-जगह चुनावी संभाएं कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अंता में चुनावी सभा की।
इस दौरान उन्होंने चंबल रिवर फ्रंट को लेकर प्रदेश की गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में  भाजपा की ओर से ट्वीट किया गया है। ट्वीट किया कि कांग्रेस ने चंबल रिवर फ्रंट में कैसे-कैसे घोटाले किए हैं, वो भी आप सबको पता है।
लोगों पर दबाव बनाकर कांग्रेस ने जिन घंटो को जबरन खुलवाने की कोशिश की, उसने एक गरीब मजदूर और एक इंजीनियर का जीवन छीन लिया। आज लोग खुलकर आरोप लगा रहे हैं कि गहलोत सरकार 25 नवंबर को वोटिंग वाले दिन ये घंटा खुलवाने के दबाव डाल रही थी। राजस्थान में बनने वाली भाजपा सरकार न सिर्फ इस हादसे की जांच करवाएगी बल्कि सबके लिए न्याय भी सुनिश्चित करेगी।

Related Post