Thu, 08 06, 2026
देश

पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को मांगनी चाहिए पूरे देश से माफी:

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक और अशोभनीय

post-img

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को अभद्र टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक और अशोभनीय करार दिया है।

भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत शर्मनाक और अशोभनीय है। साथ ही यह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों का भी अपमान हैं। यह टिप्पणी ओछी सोच और उनके मानसिक दिवालियापन को दर्शाती है। इसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगी चाहिए।
गौरतलब है  कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राजस्थान के जालौर में हुई जनसभा में आईसीसी वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की हार को लेकर भी प्रतिक्रिया दी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि अच्छा भला वहां हमारे लडक़े वहां विश्व कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया।

Related Post