Thu, 08 06, 2026
देश

गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस और गहलोत को निशाने पर लिया, कहा कांग्रेस में तो आलाकमान को औकात दिखाने वालों को भी टिकट मिल जाता है:

गजेंद्र सिंह ने कहा की पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा आंख दिखा दें तो हो जाती है बोलती बंद

post-img

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान में अब गिनती के दिन शेष बचे है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने सामने है और एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे है। ऐसे में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिहं और सीएम अशोक गहलोत भी एक दूसरे पर मौका मिलते ही वार कर बैठते है। 
इस बार गजेंद्र सिंह ने कांग्रेस और गहलोत को निशाने पर लिया है और कहा है की कांग्रेस में तो आलाकमान को औकात दिखाने वालों को भी टिकट मिल जाता है। भाजपा में ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा की भाजपा में नेतृत्व बहुत मजबूत है। 
गजेंद्र सिंह ने कहा की पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा आंख दिखा दें तो हमारी बोलती बंद हो जाती है, लेकिन कांग्रेस में तो आलाकमान को औकात दिखाने वालों को भी टिकट मिल जाते है।

 

Related Post