Thu, 08 06, 2026
देश

गहलोत ने अपने ही विधायकों को लूट मचाने की खुली छूट देकर राजस्थान को जमकर लूटा:

कुर्सी बचाने के लिए गहलोत ने की विधायकों की गुलामी

post-img

बीजेपी के विवादित रह चुके दिल्ली दक्षिण के सांसद रमेश बिधूड़ी ने टोंक में सीएम अशोक गहलोत पर जमकर निशाना लगाया। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि गहलोत सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। गहलोत ने अपने विधायकों को लूट मचाने की खुली छूट देकर राजस्थान को जमकर लूटा है। जिसका अब जनता चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पहचान बनकर रह गई है। इसी के साथ गहलोत ने विधायकों की 5 साल तक गुलामी की ऐसा आरोप भी बिधूड़ी ने लगाया।

कुर्सी बचाने के लिए गहलोत ने की विधायकों की गुलामी

इस दौरान सांसद रमेश बिधूड़ी ने सीएम अशोक गहलोत को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गहलोत ने पूरे 5 साल अपनी कुर्सी बचाने में बिता दिए। इसको लेकर उन्होंने अपने विधायकों की खूब गुलामी की। इसका उनके विधायकों ने भी खूब फायदा उठाया। सरकार बचाने के चक्कर में गहलोत ने विधायकों को लूट की छूट दे दी। इसके चलते गहलोत के विधायकों ने राजस्थान में जनता के बीच जमकर लूट मचाई। लेकिन अब जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

Related Post