Thu, 08 06, 2026
देश

ऐसा क्या कह दिया मोदी ने की गहलोत को कहना पड़ा आप राजस्थान में माहौल खराब कर रहे हैं:

सीएम अशोक गहलोत ने दी मोदी को गलत बयानबाजी से बचने की सलाह

post-img

राजस्थान के विधानसभा चुनावों के बीच पीएम मोदी दो दिन पूर्व उदयपुर के दौरे पर रहे है और यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यहां तक कह दिया की कांग्रेस सरकार आतंकियों का समर्थन करती है। उसके बाद से ही सीएम अशोक गहलोत उखड़े हुए है।

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी को इस तरह के बयानबाजी से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से राजस्थान में माहौल खराब होता है। जिस तरीके से पीएम मोदी बोले हैं, वह स्वीकार्य नहीं है। गहलोेत ने यहा तक कहा की मैं नम्र निवेदन करना चाहूंगा कि ऐसा माहौल न बनाएं। अशोक गहलोत ने कहा यह देश के हित में नहीं है। हमारी कोई निजी लड़ाई नहीं है। विचारधारा की लड़ाई है। यह वहीं तक सीमित रहनी चाहिए। ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर महौल खराब नहीं करें।

Related Post