Thu, 08 06, 2026
देश

राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए राम गोपाल बैरवा और अशोक तंवर:

दोनों पार्टियों के बगावती नेताओं के दल-बदलने का सिलसिला जारी

post-img

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा लगातार चुनावी रैलियां की जा रही हैं। इस बीच दोनों पार्टियों के बगावती नेताओं के दल-बदलने का सिलसिला भी जारी है। इस बीच राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राम गोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर समेत कई नेता BJP में शामिल हो गए हैं।
राजस्थान चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका
दरअसल, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी और लोकसभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की मौजूदगी में पूर्व मंत्री राम गोपाल बैरवा और पूर्व विधायक अशोक तंवर बीजेपी में शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा। 
कांग्रेस मुक्त बनेगा झोटवाड़ा- सीपी जोशी
सीपी जोशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसा लगता है कि हम झोटवाड़ा को कांग्रेस मुक्त बना देंगे। मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा में विश्वास जताने के लिए सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Post