Thu, 08 06, 2026
देश

रविंद्र सिंह भाटी के साथ चल रहे युवाओं के हुजूम ने बढ़ाई भाजपा और कांग्रेस की चिंता:

बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी है रविंद्र सिंह भाटी

post-img

 
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कई दिलचस्प वाकये देखने को मिल रहे हैं। कुछ रोज पहले एक युवा नेता भाजपा का दामन थामता है, लेकिन पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने पर वह नौ दिन में ही बगावत कर बैठता है। फिर बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा से निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर जाता है। युवा नेता के साथ चल रही हजारों युवाओं की भीड़ ने कांग्रेस और भाजपा जैसी बड़ी पार्टियों की चिंता बढ़ा दी है। महज नौ दिन में ही भाजपा से बगावत करने वाले युवा नेता रविंद्र सिंह भाटी का एक 3 मिनट 49 सेकंड का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रविंद्र हुंकार भरते नजर आ रहे हैं। वह कहते सुनाई पड़ते हैं- ''लड़ाका लडाई जरूर लड़ेगा... मजबूती के साथ लड़ेगा। शिव के विकास के लिए, उन्नति और प्रगति के लिए लड़ेगा। यहां की मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ेगा। बुजुर्गों की उम्मी।दों और युवाओं के रोजगार दिलाने लिए लड़ेगा और जीतेगा... अगर ठहर गया …. तो क्या जवाब दूंगा...।'' 

 

Related Post