Thu, 08 06, 2026
देश

कांग्रेस नेताओं का सब्र का बांध टूटा, बिना टिकट मिले ही खोल दिए चुनाव कार्यालय:

नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी

post-img

राजस्थान विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस और बीजेपी दोनों की तरफ से टिकट बंटवारे की देरी से पार्टी के नेताओं का धैर्य जवाब दे गया। टिकट एलान से पहले ही पार्टी कार्यालय खोल दिए गए।
राजस्थान कांग्रेस में अब तक 156 प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं, 44 टिकट अब भी बाकी हैं। नामांकन के लिए अब सिर्फ दो दिन बाकी हैं। पांच नवंबर को रविवार होने की वजह से नामांकन नहीं हो सकेंगे।
ऐसे में जिन सीटों पर कांग्रेस के टिकट घोषित नहीं हुए वहां दावेदारों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पार्टी के टिकट एलान से पहले ही प्रत्याशियों ने अपने को विधायक प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिया है। यहां तक की कई विधानसभाओं में चुनाव कार्यालय भी खोले जाने का एलान हो गया है।
हवामहल से क्यूं बढ़ी महेश जोशी की चिंता
हवामहल सीट पर इस बार महेश जोशी का टिकट होल्ड कर दिया गया है। अब महेश जोशी की जगह यहां आरआर तिवाड़ी खुद को कांग्रेस का प्रत्याशी बता रहे हैं। यहां तक की शनिवार को उन्होंने पार्टी का चुनाव कार्यालय खोलने की घोषणा भी कर दी और इसके लिए महेश जोशी को भी न्योता दे दिया।

विद्याधर नगर में सीताराम ने किया नामांकन का एलान 
वहीं, विद्याधरनगर सीट पर कांग्रेस ने टिकट घोषित नहीं किया है। ऐसे में यहां कांग्रेस के टिकट पर पिछला चुनाव लड़ चुके पार्टी के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल ने अपने लैटर हेड पर क्षेत्र में पार्टी का प्रधानचुनाव कार्यालय खोलने का एलान कर दिया। इस सीट पर भाजपा ने अपने सबसे हाई प्रोफाइल चेहरे दीया कुमारी को उतारा है।

Related Post