सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कोई अपराध नहीं किया था, फिर भी उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में कई छात्रों के हाथ-पैर टूट गए और सैकड़ों छात्र अस्पतालों में भर्ती हैं। सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर मुकदमे दर्ज कर जेल भेजने का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। पायलट ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग कर रही है। उनका आरोप था कि सरकार इन मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। सचिन पायलट ने कहा कि धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को दमन की नीति छोड़कर छात्रों और विपक्ष से संवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर संसद में व्यापक चर्चा होनी चाहिए और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। दौरे के दौरान सचिन पायलट ने मीणा सीमला गांव पहुंचकर पूर्व सरपंच एवं पूर्व डीसीसी उपाध्यक्ष संपतराम के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मानपुर में पूर्व सरपंच रंगलाल सैनी के पुत्र शेरसिंह सैनी के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।दौसा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्याएं सुनने के बजाय सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही है। बुधवार को दौसा दौरे के दौरान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के भांडारेज इंटरचेंज पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह बातें कहीं। इससे पहले उन्होंने मीणा सीमला और मानपुर गांव पहुंचकर दिवंगत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
'छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला'
'राहुल गांधी और खड़गे के साथ अनुचित व्यवहार'
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई
'सरकार जिद छोड़े, बातचीत से निकाले समाधान'
दिवंगत नेताओं के परिजनों से मिले
देश
दौसा में गरजे सचिन पायलट: 'पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद, सरकार संवाद के बजाय दमन कर रही':
पेपर लीक हो रहे, बच्चे किसके पास जाकर रोएं?
- by रितेश पारीक
- Jul 22,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
