राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला दो प्रमुख पार्टियों के बीच है। ये दो दल हैं, सत्तारूढ़ कांग्रेस और प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा है। दोनों ही दल जोश-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। राज्य में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से दोनों प्रमुख पार्टियां पूरी तरह चुनावी मूड में आ चुकी है। राजस्थान में विधानसभा की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को ही चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ चुनाव आयोग ने भी मिशन मोड में तैयारियां शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने 156 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी
राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अब तक चार सूची कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 33 सीटों पर, दूसरी सूची में 43 सीटों पर और तीसरी सूची में 19 सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। वहीं चौंथी सूची में 56 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था और पांचवीं लिस्ट में 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया। अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। अब 44 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होना बाकी है।
बीजेपी ने 184 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किए घोषित
बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी चारों लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अब चौथी लिस्ट जारी होने के बाद 184 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए गए हैं। अब 16 सीटों पर पार्टी को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना है।
