भाजपा के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरूवार को टोंक में बीजेपी के अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जहां-जहां बनी है, वहां-वहां विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि वो दौसा में मौजूदा टोंक विधायक सचिन पायलट के पिता राजेश पायलट के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का जवाब देगी।
बिधुड़ी ने लगाया सीएम पर आरोप
टोंक प्रभारी रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान आज भ्रष्टाचार में डूब गया है। मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों की गुलामी करते रहें, उनके विधायक सेवा की जगह लूट मचाते रहे. उन्होने कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जबकि अन्य राजनीतिक दल एक परिवार की पहचान बनकर रह गए है।
'आपणो राजस्थान' अभियान शुरू किया
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए नए अभियान 'आपणो राजस्थान, सुझाव आपका, संकल्प हमारा' का आयोजन शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा रथों के माध्यम से लोगों से सुझाव मांगेगी और उनके आधार पर संकल्प पत्र तैयार करेगी।
