ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिले देहात के द्वारा जिला कार्यालय कचोलिया रोड, चौमूं में जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने बैठक आयोजित की | जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव मे जयपुर जिला ग्रामीण से राजनीतिक पार्टियों से चार सीटों की मांग की | इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि जयपुर जिला ग्रामीण में 11 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिसमें ब्राह्मण समाज के मतदाताओं की संख्या करीब 3.5 लाख है जो की निर्णायक स्थिति में है | ब्राह्मण समाज ने चार सीटों की मांग की जिससे ब्राह्मण समाज अपने आपको ठगा सा महसूस ना करें साथ ही जिस प्रकार पिछले चौमूं विधानसभा की नगरपालिका क्षेत्र के निकाय चुनावो में सामान्य वर्ग की आरक्षित अध्यक्ष सीट पर स्थानीय जनप्रतिनिधियो ने अपनी हटधर्मिता अपनाते हुए अन्य वर्ग के व्यक्ति को उस सीट पर थोपा इसकी सामान्य वर्ग द्वारा आपत्ति दर्ज करवाई थी जिसकी ब्राह्मण समाज कड़े शब्दों में निंदा करता है | अगर राजनीतिक पार्टिया अगर विधानसभा चुनावो में ब्राह्मण समाज कि अनदेखी करती है तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। इस दौरान जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, चौमूं तहसील अध्यक्ष डॉ रामप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे |
