Thu, 08 06, 2026
देश

सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के नुमांइदे मोदी सरकार की हर योजना में पहुंचा रहे हैं बाधा:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार वर्ष 2024 तक हर घर में जल, आवास और हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

post-img

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने क्षेत्र में लगातार जनसभाएं कर रहे हैं। वह इन सभाओं में लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इस संबंध में आज उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 तक हर घर में नल से जल पहुंचाने, गरीबों को पक्का आवास देने और हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार के नुमांइदे हर योजना में बाधा पहुंचा रहे हैं। 
इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि आज तारानगर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान जनता के बीच मौजूद रहूंगा। आप सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर तारानगर को समृद्ध बनाने में योगदान दें। आज हम तारानगर में कई जगहों पर जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने अपने कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है।

Related Post