Thu, 08 06, 2026
देश

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की राज्य में तीन और नए जिले बनाने की घोषणा:

मालपुरा, सुजानगढ़, एवं. कुचामन सिटी को बनाया जिला

post-img

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में तीन और नए जिले बनाने की घोषणा शुक्रवार को की | नए जिले मालपुरा, सुजानगढ़ एवं कुचामन सिटी हैं | गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की | उन्होंने इसको लेकर बाद में सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा,‘‘जनता की मांग एवं उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे |

1. मालपुरा, 2. सुजानगढ़, 3. कुचामन सिटी ।’’

इसके साथ ही गहलोत ने कहा कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा | राज्य में पहले 33 जिले थे | गहलोत ने कुछ माह पहले नए जिले गठित करते हुए इस संख्या को 50 कर दिया | उन्होंने सात अगस्त को राज्य के नवगठित जिलों का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया | तीन और जिले बनने से राज्य में कुल जिल अब 53 हो जाएंगे |

 

Related Post