Thu, 08 06, 2026
देश

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे बारां से करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत:

मल्लिकार्जुन खरगे 16 अक्टूबर को बारां से प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे

post-img

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 16 अक्टूबर को बारां से प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। कांग्रेस की यहां राजकीय खेल मैदान में बड़ी आम सभा होगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। खरगे के सा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा व प्रदेशअध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी बारां आएंगे। कांग्रेस ईआरसीपी विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाने जा रही हैं। ईआरसीपी परियोजना के मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र की भाजपा सरकार को लगातार घेरते रहे हैं। आमसभा के लिए बुधवार शाम खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने स्थानीय नेताओं के साथ महाविद्यालय के खेल मैदान का जायजा लिया। सभा के लिए मंच और बड़ा पांडाल तैयार कराने पर चर्चा की। गुरुवार को जिला प्रशासन से हेलीपेड समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।

Related Post