राजस्थान विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। वहीं विधानसभा चुनाव का नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन आज वरिष्ठ पत्रकार डॉ गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस विधानसभा सीट से अपना नांमाकन दाखिल किया है। जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा सीट पर बीजेपी ने वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे गोपाल शर्मा को प्रताप सिंह खाचरियावास के सामने चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी के प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने सोमवार को सिविल लाइंस विधानसभा सीट से अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और श्री रामचरण बोहरा मौके पर मौजूद रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव की नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। राजस्थान विधामसभा सीटों पर 25 नवंबर को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
