Thu, 08 06, 2026
देश

प्रधानमंत्री मोदी बोले- मप्र और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का डिब्बा गुल, अब राजस्थान की बारी:

कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं

post-img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाड़मेर के बायतु में सभा को संबोधित किया। 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां सात विधानसभा सीटों में से छह पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी, जबकि भाजपा के खाते में सिर्फ एक सीट आई थी। मोदी ने इस फासले को कम करने की कोशिश की।  
मोदी ने कहा- मैं दिल्ली से जल जीवन मिशन का पैसा भेजता हूं, लेकिन ये कांग्रेस के लोग आदतन मजबूर हैं, उसमें भी कमीशन खा जाते हैं। कांग्रेस के लोग पानी जैसे पुण्य काम में भी पैसे कमाने का कारोबार करते हैं, भ्रष्टाचार करते हैं।

मोदी बोले- आज रांची, झारखंड में बहुत बड़ा अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा केस सरकार ने शुरू किया है। इसमें भारत सरकार देश के हर गांव जाएगी, हर लाभार्थी से संपर्क करेगी। मेरे जो भाई-बहन अब तक सरकार की योजनाओं से वंचित हैं, अब सामने जाकर उनका हक उन्हें दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने बायतु में सभा को संबोधित करते हुए कहा- पूरा राजस्थान कह रहा है, जा रही है कांग्रेस, आ रही है भाजपा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस का डिब्बा गुल है अब राजस्थान की बारी है।  

 

Related Post