Fri, 08 07, 2026
देश

वसुदेव कुटुंबकम और सर्वे भवंतु सुखिनः की संस्कृति को कांग्रेस ने किया तार-तार , राहुल गांधी ने आतंकवादियों का समर्थन कर बता दिया है अपना चरित्र:

सचिन पायलट के गढ़ में जमकर बरसे रमेश बिधुड़ी

post-img

संसद भवन में अपनी अमर्यादित भाषा से चर्चा में आए टोंक जिला प्रभारी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने मालपुरा में कांग्रेस पर जमकर हमला किया| बिधूड़ी ने फिलिस्तीन आंतकी संगठन हमास के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा एक ख़ास समुदाय को खुश करने की कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति हमेशा अपनाती रही है| बिधूड़ी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस का असली चेहरा है और उनके बयानों पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में जश्न मनाया जाता है| बिधुड़ी ने आगे कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार सिर्फ कुर्सी बचाने के काम मे लगी हुई है, जबकि आज देश की जनता मोदी जी के साथ है| भाजपा के जिला प्रभारी बिधुड़ी मंगलवार टोंक जिले के मालपुरा में बैठक कर रहे थे| इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि बीते दिन को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया कि हम हमास के साथ है| बिधूड़ी ने कहा, आपने देखा कि किस प्रकार इजरायल पर आतंकवादी हमला हुआ. इजरायल की बहन-बेटियों को अपहरण करके उनकी इज्जत लूटी गई. लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक समुदाय को खुश करने और उसका वोट लेने के लिए ऐसा करती है| राहुल गांधी ने कल आतंकवादियों का समर्थन करके अपना चरित्र बता दिया है|

Related Post