शाहपुरा विधानसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। प्रत्याशी चयन में जितनी देर हो रही है अटकलों और अफवाहों का दौर उतना ही तेज होता जा रहा है। कांग्रेस के टिकट को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिससे कांग्रेस के अंदर हंगामा भी शुरू हो गया है। टिकट कटने खबरों से कई विधायक और उनके समर्थक भड़क गए हैं। टिकट कटने की खबरों के चलते शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक बेनीवाल के आवास पर उनके समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओ की बैठको का दौर शुरू हो चुका है। वही वर्तमान विधायक आलोक बेनीवाल भी समर्थक एवं पार्टी कार्यकर्ताओ की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे है। सोशल मीडिया पर वायरल होने से कई विधायकों का टिकट पार्टी कटने जा रही है। जिसमें शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक बेनीवाल का नाम भी शामिल है। शाहपुरा कांग्रेस के पदाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष शाहपुरा , नगरपालिका अध्यक्ष मनोहरपुर, प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा, शाहपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने शाहपुरा से आलोक बेनीवाल को टिकट देने की मांग है।
कांग्रेस ने पाँच सूचियाँ जारी कर 156 सीटों पर उम्मीदवारो की घोषणा
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार देर रात पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। कांग्रेस 200 में से अब तक 156 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।अब तक कांग्रेस अपने 102 विधायकों में से 77 को फिर टिकट दे चुकी है। इसी तरह नौ निर्दलीय और बसपा से आए चार विधायकों को भी सियासी संकट में साथ देने की एवज में टिकट देकर उपकृत किया जा चुका है। कांग्रेस ने मंगलवार शाम चौथी सूची जारी कर 56 उम्मीदवार घोषित किए । इस सूची में आठ विधायकों के टिकट काटे गए हैं तथा 10 विधायकों को दोबारा मौका दिया है। टिकट कटने वालों में कांग्रेस के छह विधायकों के अलावा तिजारा से बसपा विधायक संदीप यादव और गंगानगर से निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ भी शामिल हैं। बसपा से आए दो और दो निर्दलीय विधायक को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की पांच सूची जारी की हैं। इनमें पहली में 33, दूसरी में 43, तीसरी सूची में 19, चौथी सूची में 56 और पांचवीं सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम हैं। इस तरह अब तक 200 में से 156 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं। अब 44 सीटों पर घोषणा होना शेष है।
