राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने उम्मीदवारों की छठी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने अपनी आखिरी लिस्ट में बची हुई तीन सीटों- बाड़ी, बाड़मेर और पचपदरा पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बाड़ी सीट पर कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को टिकट दिया है। मलिंगा रविवार के दिन ही बीजेपी में शामिल हुए थे।
बीजेपी की छठी लिस्ट में किसे मिला कहां से टिकट
बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा
पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी
बाड़मेर से दीपक कड़वासरा
बीजेपी ने नए चेहरे मैदान में उतारे
बीजेपी ने 11 नए चेहरे उतारे हैं। इनमें अमित चौधरी, अंशुमान सिंह भाटी, उपेन यादव, गोपाल शर्मा, चंद्रमोहन बटवाड़ा, रवि नैय्यर, नीरजा शर्मा, अभिषेक सिंह, डॉ. के जी पालीवाल, प्रेमचंद गोचर और राधेश्याम बैरवा शामिल हैं। हनुमानगढ़ से पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप की जगह उनके बेटे अमित चौधरी को तो राजाखेड़ा से अशोक शर्मा की पत्नी नीरजा शर्मा को टिकट दिया है।
200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित
बीजेपी ने अब सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। राजस्थान की सभी 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होगा है। वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी। आज 6 नवंबर को नामांकन की अंतिम तिथि हैं।
