कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट ने दावा किया है कि देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में सभी जगह कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। उनका मानना है कि देश की जनता भाजपा का शासन देख चुकी है। जिसके बाद अब लोग बदलाव चाहते हैं। मतदाताओं की प्रतिक्रिया कांग्रेस के पक्ष में है और लोग फिर से सरकार बनाना चाहते हैं।
बनेगी कांग्रेस की सरकार
राजस्थान के सियासी संग्राम पर बात करते हुए पायलट ने कहा कि राजस्थान में इस बार परिस्थिती अलग है। प्रदेश में हर बार बदलाव होता है, लेकिन इस बार मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के पक्ष में है। राजस्थान के लोग चाहते हैं कि इस बार प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बने। लोग भाजपा का कार्यकाल देख चुके हैं।
