राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख बदल दी गई है| पहले 23 नवंबर को एक चरण में चुनाव होना तय किया गया था| अब इसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया है. हालांकि, मतदान एक ही चरण में होगा| चुनाव का नतीजा 03 दिसंबर को आएगा| कई राजनीतिक दलों की ओर से तिथि में बदलाव की मांग की गई थी, जिसके मद्देनजर तारीख बदल दी गई| चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में मतदान की सूची में बदलाव का ऐलान किया गया है| चुनाव आयोग से विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने मतदान के दिन विवाह की तारीख सहित कई मुद्दों को उठाया था. उसके बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है|
23 नवंबर को देवउठनी एकादशी, शादियों की भरमार
राजस्थान में चुनाव आयोग ने पहले 23 नवंबर को मतदान का ऐलान किया था, लेकिन 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी है और यह तिथि शादी का शुभ मुहूर्त माना जाता है. ऐसी रिपोर्ट आई थी कि उस दिन राजस्थान में करीब 50 हजार शादियां होंगी|
राजस्थान विधानसभा आम चुनाव के लिए संशोधित कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि 30 अक्टूबर, 2023 (सोमवार)
नामांकन करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर, 2023 (सोमवार)
नामांकन की जांच की तिथि 7 नवंबर, 2023 (मंगलवार)
उम्मीदवारी के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 नवंबर, 2023 (गुरुवार)
मतदान की तिथि 25 नवंबर, 2023 (शनिवार)
मतों की गणना की तारीख 3 दिसंबर 2023 (रविवार)
