Thu, 08 06, 2026
देश

राजस्थान में गरमाने लगा जाट मुख्यमंत्री का मुद्दा:

प्रदेश के दस जिलों और 60 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में हार-जीत का फैसला करता है जाट समाज

post-img

राजस्थान विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जाट मुख्यमंत्री और भील प्रदेश का मुद्दा गरमाने लगा है। राजनीतिक रूप से जागरूक माने जाने वाले जाट समाज ने जाट मुख्यमंत्री के मुद्दे को लेकर अभियान प्रारंभ किया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल और जाट महासभा के अध्यक्ष राजाराम मील इस मुद्दे को हवा देने में जुटे हैं। बेनीवाल और मील का कहना है कि कांग्रेस सरकार में दो बार जाट सीएम बनने का मौका मिला लेकिन अशोक गहलोत सीएम बन गए।
जाट समाज के नेता को नहीं मिला अवसर
प्रदेश के दस जिलों और 60 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में हार-जीत का फैसला करने वाले जाट समाज के प्रमुख नेता समाज में जागरूकता अभियान चलाते हुए तर्क दे रहे हैं कि आजादी के बाद से लेकर अब तक सभी जातियों के सीएम बनें, लेकिन अब तक जाट समाज के किसी नेता को अवसर नहीं मिला है।

 

Related Post