आगामी विधानसभा चुनाव में 76 हजार 283 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। इस बार वेब कास्टिंग से 50 प्रतिशत बूथों पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों के चयनित बूथ को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिले में संवेदनशील बूथ चिन्हित किए जा चुके हैं।
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
चुनाव आयोग के निर्देशानुसार इस मर्तबा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचास फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतदान होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय इसकी तैयारियों में जुटा है।
सी-विजिल ऐप और 1905 पर कर सकेंगे शिकायत
किसी बूथ या निर्वाचन से संबंधित कैसी भी शिकायत सी विजिल एप और 1905 पर की जा सकेगी।
