Thu, 08 06, 2026
देश

खिलाड़ी लाल बैरवा ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना,मुझे सचिन पायलट पसन्द, इसलिए मेरा टिकट कटा:

टिकट कटने से व्यथित खिलाड़ी लाल बैरवा का एक जनसभा के दौरान फफक फफकर रोने का वीडियो आया सामने

post-img

राजस्थान के धौलपुर के बसेड़ी विधानसभा सीट से पायलट के समर्थक खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया गया। इसको लेकर सियासत में पारा चढ़ा हुआ है। इसके बाद बैरवा ने भी आक्रमक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय नामांकन भर दिया है। इधर, खिलाड़ी टिकट करने से काफी व्यथित नजर आए और उन्होंने अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि 'मैं सचिन पायलट को पसंद करता हूं।' इसलिए मेरा टिकट कटा है। उन्होंने इस मामले में बड़ा बयान देते हुए कहा कि पायलट के गुट में होने के कारण गहलोत को यह मंजूर नहीं था। इसके कारण ही मेरा टिकट कटा है। लेकिन फिर भी मैं हमेशा सचिन पायलट के साथ रहूंगा।
बैरवा ने बताया अपना दर्द
पायलट के समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा बसेड़ी विधानसभा सीट से अपने टिकट कटने के लिए सीएम अशोक गहलोत को जिम्मेदार मानते हैं। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मुझे राजस्थान के भविष्य कहे जाने वाले सचिन पायलट जी पसन्द थे। लेकिन गहलोत जी को यह मंजूर नहीं था। इसी राजनीतिक मतभेद के चलते मेरा टिकट कटा हैं। लेकिन कोई बात नहीं मेरी आखिरी सांस सचिन पायलट जी के लिए समर्पित है। खड़गे जी आपका खिलाड़ी लाल बैरवा।
अब निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे खिलाड़ी
बसेड़ी विधानसभा से खिलाड़ी लाल बैरवा का टिकट काट दिया गया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया है। अब खिलाड़ी लाल बैरवा ने निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया है। उधर, टिकट कटने से व्यथित खिलाड़ी लाल बैरवा का एक जनसभा के दौरान फफक फफकर रोने का वीडियो सामने आया। उन्होंने अपना टिकट कटने के लिए सीएम गहलोत को जिम्मेदार बताया है। इसको लेकर उन्होंने टिप्पणियां भी की। बता दें कि इस बार कांग्रेस ने टिकट संजय जाटव को दिया है। जो धौलपुर करौली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

 

Related Post