Thu, 08 06, 2026
देश

मतदान:

विद्यार्थियों एवं ग्रामीणो को ईवीएम और वीवीपीएटी के बारे में जानकारी दी

post-img

 नटवाड़ा कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विध्यालय में निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में स्वीप टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं ग्रामीणो को ईवीएम-वीवीपेट मशीन के संचालन की जानकारी के साथ-साथ मतदान का महत्व समझाया। कार्यालय प्रशिक्षक बनवारी लाल यादव एवं दिनेश कुमार शर्मा ने मतदान केंद्र 283 पर ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत ईवीएम-वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षको ने मतदाता को मतदान संबंधी समस्याओं के समाधान के साथ चुनाव से जुड़ी जानकारी दी ।विध्यार्थियों ने ग्रामीण मतदाताओ को जागरूकता का संदेश लिखकर तथा रंगोली बनाकर लोगो को मतदान के प्रति जागरूक कर मतदान की शपथ दिलाई गई। विध्यालय में ईवीएम मशीन और वीवीपैट मशीन को लगाकर नव मतदाता बनने जा रहे विद्यार्थियों को वोट डालने और मशीन चलाने की जानकारी दी । इस अवसर पर बीएलओ राजेश कुमार पारीक, बबलेश कुमार वर्मा, रामेश्वर प्रसाद बैरवा, सुरक्षा प्रहरी राजेश चौधरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Post