रोत ने कहा कि कांग्रेस यदि अपने दावे पर कायम है तो 309 लोगों की सूची सार्वजनिक करे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस बीएपी कार्यकर्ता बता रही है, उनमें केवल 2-3 लोग ही पार्टी से जुड़े थे और उन्हें भी पहले ही निष्कासित किया जा चुका था। सांसद रोत ने आरोप लगाया कि कुछ लोग आदिवासी क्षेत्रों से लोगों को जयपुर ले जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता दिलवा रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल राजनीतिक ब्रांडिंग और अपना वजूद बढ़ाना है। बागीदौरा विधायक जयकृष्ण पटेल पर फर्जी डिग्री से शिक्षक बनने के मामले में सांसद रोत ने उनका बचाव करते हुए कहा कि विधायक को लगातार राजनीतिक साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले एसीबी ट्रैप के जरिए फंसाने का प्रयास किया गया और अब फर्जी डिग्री का मामला सामने लाया गया है। रोत ने आरोप लगाया कि एसीबी कार्रवाई कराने वाला व्यक्ति भाजपा से जुड़ा हुआ था और यह पूरी कार्रवाई पहले से तय साजिश का हिस्सा थी। राजकुमार रोत ने कहा कि यदि विधायक से कोई छोटी-मोटी गलती हुई भी हो तो उसे इतना बड़ा मुद्दा बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बागीदौरा की जनता ने उन्हें जनादेश दिया है और विपक्ष उस जनादेश के खिलाफ षड्यंत्र रच रहा है। संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी अधिकारों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शनिवार को बांसवाड़ा लौटे सांसद राजकुमार रोत का एमपी-राजस्थान सीमा स्थित बारी घाटा, दानपुर, छोटी सरवन, कटुम्बी, नापला, पाड़ला चौकी तथा बांसवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर बीएपी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए आदिवासी समाज का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।बांसवाड़ा। संयुक्त राष्ट्र के आदिवासी अधिकारों पर विशेषज्ञ तंत्र कार्यक्रम में भाग लेकर स्विट्जरलैंड के जिनेवा से लौटे बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस नेता महेंद्रजीत सिंह मालवीया के 309 भारत आदिवासी पार्टी (BAP) कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल कराने के दावे को पूरी तरह गलत बताया।
'आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को जयपुर ले जाकर हो रही ब्रांडिंग'
जयकृष्ण पटेल का किया बचाव
'छोटी-मोटी गलती हुई होगी, मानसिक प्रताड़ना ठीक नहीं'
जिनेवा से लौटने पर हुआ स्वागत
देश
BAP सांसद राजकुमार रोत का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- 309 कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा गलत:
'कांग्रेस सूची सार्वजनिक करे, केवल 2-3 निष्कासित कार्यकर्ता गए'
- by रितेश पारीक
- Aug 01,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
