विधानसभा क्षेत्र के सिन्धी समाज का समर्थन प्राप्त किया
सिविल लाइंस से भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने अन्नकूट के मोके पर जयपुर के श्री अमरापुर दरबार में साईं भगत प्रकाश जी महाराज, साईं मोनू जी महाराज एवं समस्त संत मंडली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मोके सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के सिन्धी समाज के प्रबुद्धजनो से मुलाकात कर आने वाले चुनावों के लिए समर्थन प्राप्त किया, अन्नूकूट के मोके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सिन्धी समाज के सेकड़ों लोगों ने भाग लिया
सिविल लाइंस को अपराधमुक्त बनाने का लिया संकल्प
इस मोके पर सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने सिविल लाइंस क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाने के संकल्प को पूरा करने का वचन दिया और कहा कि सर्व समाज के सहयोग से सिविल लाइंस उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाने जा रहा है।
हिंदू धर्म में अन्नकूट का महत्व
हिन्दू धर्म में त्योहारों को अधिक महत्त्व दिया गया है। यह पारंपरिक रूप से चले आ रहे है। दिवाली पर्व हिन्दू धर्म में महापर्व के रूप में पांच दिन तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन बनने वाले खाने की अनोखी परंपरा है। हिंदू धर्म संस्कृति में अन्नकूट का विशेष महत्व है। इस दिन लोग गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर उसकी पूजा करते हैं और भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। कई स्थान पर तो इस दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का मंचन का विशेषआयोजन भी किया जाता है।
