Fri, 08 07, 2026
देश

अशोक गहलोत ने सरदारपुरा सीट से दाखिल किया नामांकन:

नामांकन दाखिल करने से पहले बहन का लिया आशीर्वाद

post-img

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सदरपुरा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर दिया है। गहलोत के नामांकन दाखिल करते वक्त हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी साथ पहुंचे। नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम गहलोत ने जोधपुर में अपने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और काफी खुश दिखे।
कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है सरदारपुरा सीट 
सरदारपुरा को कांग्रेस के गढ़ के रूप में देखा जाता है और 1998 के बाद से सभी चुनावों में गहलोत इस सीट से जीते हैं। 2018 के विधानसभा चुनावों में उन्हें 63 प्रतिशत वोट मिले थे। नामांकन पत्र दाखिल करते समय मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत उनके साथ थे। नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम ने अपनी बहन का आशीर्वाद लिया।

 

Related Post