डेगाना। डेगाना के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रिछपाल सिंह मिर्धा के राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में शामिल होने की कथित फर्जी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुचेरा थाने में शिकायत दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं दीपक अग्रवाल, शिवलाल, ओमप्रकाश, दिनेश और रामप्रकाश ने पुलिस को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि फेसबुक पर रिछपाल सिंह मिर्धा का फोटो एडिट कर उन्हें आरएलपी में शामिल होने का झूठा प्रचार किया गया। उनका कहना है कि इस फर्जी पोस्ट के जरिए नेता की छवि धूमिल करने और उनके समर्थकों की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है। शिकायत में संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। रिछपाल सिंह मिर्धा ने कहा कि उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर भ्रामक पोस्ट वायरल की गई है, जिससे समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुचेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल पोस्ट की सत्यता तथा उसे प्रसारित करने वालों की पहचान की जा रही है।
देश
पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा के RLP में शामिल होने की फर्जी पोस्ट वायरल:
फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर किया गया भ्रामक प्रचार, कुचेरा थाने में शिकायत दर्ज
- by रितेश पारीक
- Aug 01,2026
- 250 Comments
- 2 minute read
- 3,250 Views
Popular Tags:
Related Post
Stay Connected
Popular News
Hot Categories
Subscribe To Our Newsletter
No spam, notifications only about new products, updates.
Don’t worry, we don’t spam
