भानपुर कलां (बीएल कांकरेलिया)
कस्बा निवासी पत्रकार बाबूलाल कांकरेलिया को उनके द्वारा पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर शक्ति फिल्म प्रोडक्शन ने स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है। इससे पहले भी कांकरेलिया को उनकी तीखी लेखनी के कारण कई संस्थानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने बताया कि पत्रकार कांकरेलिया को यह सम्मान उनके द्वारा आमजन की समस्याओं को लेकर लिखी खबरों के बाद प्रशासन द्वारा तुरंत कार्यवाही कर समाधान करने से आमजन को राहत मिली है। उनके इन्हीं कार्य को देखते हुए कांकरेलिया का स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 में चयनित कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि शक्ति फिल्म प्रोडक्शन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को "स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 से वर्चुअल ऑनलाइन आयोजित समारोह के तहत सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के लिए देशभर से सैकड़ों की तादाद में प्रविष्ठियां ऑनलाइन प्राप्त हुई। जूरीज द्वारा स्कूटनिंग के बाद उत्कृष्ट एवं बेहतरीन कार्य के आधार पर प्राप्त प्रविष्ठियों में से 51 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। फाउंडर अंबालिका शास्त्री ने बताया कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करना हमारे लिए खुशी की बात है। शक्ति फिल्म प्रोडक्शन इन प्रतिभाओं के उत्कृष्ट कार्य को सराहने एवं सम्मानित करते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है साथ ही हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। पुरस्कार के बाद कांकरेलिया ने शक्ति फिल्म प्रोडक्शन का आभार प्रकट किया।
कांकरेलिया को सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता
कांकरेलिया को पुरस्कृत होने पर परिवार जनों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। पुरस्कार की सूचना के बाद लोगों द्वारा दिनभर व्यक्तिगत मिलकर एवं फेसबुक एवं व्हाट्सएप सोशल मीडिया ग्रुपों पर शुभचिंतकों का बधाई एवं शुभकामनाएं देने का तांता लगा रहा। कांकरेलिया ने भी तहेदिल से सभी शुभचिंतकों का आभार प्रकट करते हुए तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।
