Fri, 08 07, 2026
देश

मीणा समाज की बेटी तमन्ना बनेगी जैन साध्वी, 5 नवंबर को नीमच में लेंगी दीक्षा:

समाज के लोगों ने वरघोड़ा जुलूस निकाला

post-img

जैन धर्म की प्रेरणा लेकर टोंक जिले के उखलाना गांव की मीना समाज की बेटी तमन्ना मीना ने जैन साध्वी बनने का निर्णय लिया। वह 5 नवंबर को नीमच सिटी (मध्य प्रदेश) में आचार्य रामलाल महाराज से दीक्षा लेगी। इसे लेकर शनिवार को सकल जैन समाज की ओर से तमन्ना का वरघोड़ा जुलूस निकाला गया। वरघोड़ा जुलूस सुबह जैन मंदिर से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार होते हुए जैन स्थानक भवन पहुंचा। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारों से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुषों ने भाग लिया तथा दीक्षा लेने वाली तमन्ना का जगह-जगह स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की गई।
आठ भाई बहनों में सबसे छोटी है दीक्षार्थी 

पढ़ने में होशियार दीक्षार्थी तमन्ना बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। पिता शुभकरण मीना खेती का कार्य करते हैं। मां मनभर देवी गृहणी है व खेती-बाड़ी का काम संभालती है। माता-पिता की आठ बेटियों में तमन्ना (21) सबसे छोटी बेटी है। वह काफी समय से जैन साध्वी की सेवा में रहती थी एवं जैन पाठशाला में ही अध्ययन किया। अक्षर जैन साध्वियों के साथ भी सेवा में जाया करती थी। तमन्ना की बहन गायत्री भी जैन साध्वी की सेवा में ही रहती है। वह भी जैन साध्वी की दीक्षा लेना चाहती थी। मगर पहले छोटी बहन तमन्ना जैन दीक्षा ले रही है। गायत्री तमन्ना से दूसरे नंबर की बड़ी बहन है।
मुनि से मिली प्रेरणा

इस गांव के मीना समाज के लोग लगभग 230 वर्षों से जैन धर्म का पालन करते आ रहे हैं। संवत् 1853 में उखलाना के लच्छीराम मीना ने जैन मुनि रीखलाल जी महाराज से जैन धर्म अंगीकार किया।

Related Post