शारदीय नवरात्र में शहर में विभिन्न स्थानों पर गरबा डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान परमाणु बिजली घर की आवासीय कॉलोनी के गोल गार्डन में गरबा महोत्सव का शुभारंभ राजस्थान परमाणु बिजली घर के स्थल निदेशक सुनील कुमार गाडगिल एवं डॉक्टर अंजली गाडगिल ने पूजा अर्चना कर किया। एंकरिंग रणबीर सिंह राठौड़ एवं प्रीति गुप्ता ने की। खेल परिसर अध्यक्ष एसके गुप्ता ने बताया नवरात्र के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। सोमवार रात को बेस्ट ड्रेस जूनियर गर्ल्स और बॉयज कक्षा 1 से 8 का आयोजन किया गया। मंगलवार को बेस्ट ड्रेस ड्रेस टीन गर्ल्स एवं टीन बॉयज, कक्षा 9, 18 अक्टूबर को बेस्ट डांसर महिला एवं पुरुष, 19 अक्टूबर बेस्ट डांसर जूनियर गर्ल्स एंड बॉयज कक्षा 1 से 8, 20 अक्टूबर बेस्ट डांसर टीन गर्ल्स एंड बॉयज़, 21 अक्टूबर बेस्ट ड्रेस वूमेन एवं मैन, और 22 अक्टूबर को बेस्ट डांसर कपल प्रतियोगिता होगी।
भारी पानी संयंत्र में गरबा महोत्सव का शुभारंभ : भारी पानी मनोरंजन क्लब की ओर से गरबा महोत्सव का शुभारंभ भारी पानी संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक वीवी उपाध्याय एवं वी अमूल्या ने पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर, डीजीएम एलसी लोढ़ा, अध्यक्ष सुशील कुमार, मनोज श्रृंगी, अविनाश त्रिरपुड़े, सी प्रधान, बीएम नावरिया, गिरधारी लाल जाट, शक्ति सिंह, दौलत राम जाट, सुदर्शन कुमार सहित श्रद्धालु मौजूद थे।
यहां भी हो रहे गरबा कार्यक्रम : कोटा बैरियर गणेश मंदिर, वार्ड एक, एनटीसी चर्च बस्ती, आरपीएस कॉलोनी बाल मंदिर स्कूल सहित शहर में अन्य स्थानों पर भी गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।
शक्तिपीठ जोगणिया माता के दर्शनों के लिए जा रहे पैदल
नवरात्र में श्रद्धालु दूर-दूर से शक्तिपीठ श्री जोगणिया माता के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं। रामगंजमंडी के नूरपुरा ढाड़ी के नवयुवक पैदल दर्शनों के लिए रवाना हुए। नूरपुरा से शक्तिपीठ जोगणिया माता 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर है। सोमवार सुबह नवयुवक रावतभाटा होते हुए जोगणिया माता शक्तिपीठ के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर उन्होंने कोटा बैरियर गणेश मंदिर पर गणपति भगवान के दर्शन किए। युवाओं में भारत रायका, सुरेंद्र रायका, ब्रजराज रायका, अशोक रायका, सुरेशलाल रायका, आदेश रायका, सत्तू रायका, शंभूलाल रायका आदि शामिल है।
