जनता की आवाज फाउंडेशन की एक मीटिंग विश्वकर्मा रीक्रिएशन क्लब पर संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर बोथरा, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार नरेडा तथा डॉक्टर मोतीलाल गुप्ता राष्ट्रीय सचिव एवं विपिन कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार उपस्थित रहे | मुख्य अतिथि के रूप में मोहनलाल गुप्ता पूर्व एमएलए एवं प्रथम महापौर जयपुर की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ | जनता की आवाज फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य एक राष्ट्र ,एक नाम भारत और भारत को भारत ही बोला जाए यह इसका मुख्य उद्देश्य के साथ इस संस्था की स्थापना हुई तथा पूरे भारत में इसकी शाखाएं हैं | इसके राजस्थान प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण अग्रवाल के द्वारा राजस्थान प्रांत की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रदेश महासचिव के रूप में जगदीश सोमानी जो की पूर्व अध्यक्ष विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को महासचिव की जिम्मेदारी मिली | जयपुर के जिला अध्यक्ष निर्मल जैन राजेंद्र बेतला को जिला महासचिव की जिम्मेदारी के साथ-साथ सारे पदों पर शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ | प्रदेश के मुख्य सलाहकार के रूप में राधेश्याम जैमिनी, प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में महेश पारीक का, विजय गोयल प्रदेश को शिक्षा अध्यक्ष, विनोद जैन कोषाध्यक्ष, हरिकिशन बंसल एवं महेश पाठक जनसंपर्क अधिकारी, नवल बाजार गण संगठन मंत्री, पवन अग्रवाल एम का रिकॉर्डिंग सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ | जयपुर शाखा में उपाध्यक्ष राजेश पटवारी, प्रवीण तोतला, महिंद्रा दोषी, सचिव अनिल खंडेलवाल, अरुण मेहता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सेठानी, से कोषाध्यक्ष संदीप भाटिया, संगठन प्रचार अधिकारी विक्रांत अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ | मुख्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मोहनलाल को भी राजस्थान प्रदेश का सलाहकार नियुक्त किया गया |
