ग्रीन इंडिया मूवमेंट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जनजागरण के उद्देश्य से संपूर्ण भारत में साइकिल यात्रा पर निकले इटावा निवासी पर्यावरण प्रेमी रॉबिनसिंह अपनी 375 वें दिन जैसलमेर पहुंचे। रॉबिनसिंह के जैसलमेर पहुंचने पर जैसलमेर के पर्यावरण प्रेमी सुजानसिंह सलखा, दुर्गसिंह सत्याया, पार्थ जगाणी एवं पवन वैष्णव ने स्वागत किया।
रॉबिन सिंह ने इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। रॉबिन सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि ईश्वर की ओर से प्रदत्त पर्यावरण के कारण ही इस धरती पर हम तथा आप सभी जीवन जी रहे है, लेकिन यह भी सत्य है कि हमारे कारण ही आज पर्यावरण को इतनी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को वृक्षारोपण करए प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की जरूरत है। रॉबिन सिंह ने जैसलमेर की सैकड़ो वर्ष पुरानी संरक्षित ओरणों को राजस्व में दर्ज करवाने के लिए जैसलमेर के पर्यावरण प्रेमियों के योगदान की सराहना की।
अब तक की यात्रा
गौरतलब है कि गत 6 अक्टूबर 2022 को अपने ग्रीन इन्डिया मूवमेंट को लेकर कन्या कुमारी से साइकिल पर यात्रा आरंभ की स अब तक प्रतिदिन 50 से 60 किलोमीटर की यात्रा करते हुए लगभग 21000 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर चुके हैं। प्रत्येक स्थान पर पर्यावरण प्रेमी रात्रि आवास एवं भोजन की व्यवस्था कर देते हैं, साथ ही विभिन्न स्थानों, शिक्षण संस्थानों तथा चौपालों में पर्यावरण संबंधी बातचीत हो जाती है। रॉबिन सिंह ने कहा कि पर्यावरण की दिशा में कई लोग आगे आ सकते हैं लेकिन उसके लिए पहल करने की आवश्यकता है। रॉबिन सिंह ने जैसलमेर के अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, जगदंबा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अपना संदेश रख कर पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।
