Thu, 08 06, 2026
देश

घर से लेकर बाजार दीपोत्सव के लिए हो रहा तैयार:

10 नवम्बर से 15 नवम्बर तक रहेगी दीपावली की धूम

post-img

घर से लेकर बाजार में दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार दीपोत्सव छह दिवसीय होगा। महापर्व को लेकर लोग उत्साहित है। बाजार में भी खरीदारी की रेलमपेल बढ़ गई है। धनतेरस, त्रयोदशी, दीपावली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा व भैया दूज पर्व यादगार बनाने के लिए घर परिवार उत्साहित है। दीपावली पर खरीदारी की बूम को देखते हुए सर्राफा, इलेक्ट्रोनिक, रेडीमेड गारमेंट्स, फर्नीचर, मोबाइल, ऑटोमाबाइल, कम्प्यूटर, मिठाई बाजार इस बार खास रूप से सजाया व संवारा जा रहा है। कई लोग परदेस से घर लौटने या फिर दीपावली की छुट्टियां मनाने के लिए रेल व ट्रेन में बुकिंग करवा चुके हैं। लम्बी दूरी की ट्रेनों में नो-वेटिंग की स्थिति है।
पंडित बताते हैं कि दीपोत्सव पांच दिन का होता है लेकिन, इस बार छह दिन का रहेगा। 10 नवम्बर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत होगी। 11 को त्रयोदशी तथा 12 नवम्बर को महालक्ष्मी के पूजन का पर्व दीपावली मनाया जाएगा। इस बार चतुर्दशीयुक्त अमावस्या प्रदोष कालीन होने से दीपावली 12 नवम्बर को मनाई जाएगी। दीपावली प्रदोष कालीन और निशीथकालीन अमावस्या में मनाना शास्त्र सम्मत रहता है। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर 2.44 बजे से शुरू होगी जो सोमवार 13 नवम्बर को दोपहर 2.56 बजे तक रहेगी। 13 नवम्बर सोमवार को अमावस्या तिथि दोपहर 2.56 बजे तक होने से उदयकालीन अमावस्या रहेगी। सोमवती अमावस्या पर दान-पुण्य का दौर चलेगा। अगले दिन 14 नवम्बर को अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा होगी। 15 नवम्बर को भाई दूज मनाई जाएगी।

Related Post