Fri, 08 07, 2026
देश

चांद तक आचार संहिता, डिजिटल दीदार ही सहारा:

पति-पत्नी के जॉब और दूसरे स्थान पर कार्यरत होने से बढ़ी मुश्किल

post-img

चांद सरीखी खूबसूरती समेटे करवाचौथ के त्योहार पर हर सुहागिन का सपना पति के साथ चांद के दीदार करने का होता है, लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव ने इस प्रेम पर आचार संहिता का पहरा बिठा दिया है। पति-पत्नी के सरकारी सेवा में होने से मुश्किल और बढ़ गई है। ऐसे में बार सुहागिन अपने सुहाग का दीदार डिजिटल ही करेंगी। हालांकि महिलाओं को इस बार भी छुट्टी लेने की छूट है, लेकिन जिनके पति नौकरी पर दूर हैं, उनके लिए वीडियो कॉल ही माध्यम बचा है।

पति-पत्नी दोनों के सरकारी जॉब में होने के कारण विभागीय कामकाज और विधानसभा चुनाव की वजह से उन्हें छुट्टी नहीं मिल मिल पा रही है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। बिना कुछ खाए-पिए अपने पति के सुखी जीवन की कामना करती है। करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाएं चाहती हैं कि उसका पति उसकी आंखों के सामने होए लेकिन सरकारी जॉब के चलते यह मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में वर्तमान में विधानसभा चुनाव के चलते छुट्टी मिलना मुश्किल हो गई है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं पति से दूर रहकर वीडियो कॉल के माध्यम से चन्द्रदेव को अर्घ्य देकर पति के दर्शन करेंगी। हालांकि डिजिटल युग ने करवा चौथ पर पति के दर्शन को खासा सुलभ बना दिया है। मान्यता है कि करवा चौथ के व्रत के बाद महिलाएं अपने पति का चेहरा देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। ऐसे में सरकारी जॉब कर रही महिलाओं ने डिजिटल दर्शन की पूरी तैयारियां कर ली हैं। नव विवाहिता महिलाओं के पति सेना में होने के चलते उन्हें भी छुट्टी नहीं मिल पा रही है। वह भी पहली करवाचौथ पर वीडियो कॉल के जरिए सीमा पर तैनात अपने पति की सलामती के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

Related Post