चौमूं (बागड़ा टाइम्स न्यूज) अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के आह्वान पर अग्रवाल समाज चौमूं द्वारा अग्रवाल धर्मशाला नया बाजार में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक संदीप कुमार अग्रवाल व मनीष गोयल ने बताया की रक्तदान शिविर में सभी समाजों के 156 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समाज अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया की रक्तदान शिविर में विभिन्न समाजों के अध्यक्ष, अनेकों व्यापार मंडलों के पदाधिकारीगण, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि श्याम शर्मा, छुट्टन यादव, चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा, शंकर गोरा, आशीष दुसाद, सभापति विष्णु सैनी, शिखा मील बराला, डॉ एन सी निठारवाल, रूक्ष्मणि कुमारी, उपसभापति किरण शर्मा, राजकुमार शर्मा के साथ साथ अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष बजरंग जी खारी कोठी वाले, डॉ ओम प्रकाश धमोड, महामंत्री राजेश अग्रवाल, युवा अध्यक्ष शिव गुप्ता, युवा महामंत्री अनुराग अग्रवाल, महिला अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, महिला महामंत्री इंदिरा गोयल के अलावा समाज बंधु उपस्थित रहे। जयंती महोत्सव के अंतर्गत अनेकों प्रतियोगिताएं मेहंदी, सुलेख, पेंटिंग आदि भी आयोजित की गई। समाज के कुछ परिवारों ने रक्तदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सहपरिवार रक्तदान किया। सभी कार्यक्रमों में बच्चो, महिलाओं, युवाओं आदि में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रक्तदान को लेकर महिलाऐं भी काफी उत्साहित नजर आ रही थी।
