संस्कृति संस्था द्वारा सेवाभावी कार्य के तहत जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को खाद्य सामग्री वस्तुएं देकर सेवा दिवस मनाया गया। संस्था की संरक्षक सदस्य कमलेश गोयल एवं संस्था उपाध्यक्ष मंजूषा याग्निक ने जरूरतमंद परिवार की 8 महिला सदस्यों को खाद्य सामग्री भेंट कर किया। इसके पश्चात सभी सदस्यों ने बारी-बारी से खाद्य सामग्री भेंट कर सेवा दिवस मनाया। संस्था अध्यक्ष शालिनी विजय एवं प्रवक्ता मधु हल्दिया ने बताया कि कार्यक्रम की निर्देशक अल्पद्य व्यास एवं मीनाक्षी व्यास ने सभी महिलाओं से आवाहन किया। इसी तरह हमें वर्ष पर्यंत जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री एवं जरूरत की वस्तुएं भेंट करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था की सभी महिलाओं ने सामूहिक मतदान करने की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था की पुष्पा भाकल,अंजू अजमेरा, मधु लखोटिया, मधु भाटिया, सरस्वती सोनी, प्रियंका सोलंकी, भावना नायक, कामना माथुर, शशि नायक,बॉबी भाटिया, वीना भाटिया, संतोष सोनी,सीमा गर्ग आदि महिलाएं मौजूद रही। सचिव मंजू जिंदल ने सभी का आभार जताया।
