Thu, 08 06, 2026
देश

सुहागिनों को लुभा रहा मीना जड़ित करवा:

पूजा को आई उपहार थाली, फैंसी करवा भी है आकर्षक

post-img

करवा चौथ के लिए सुहागिन महिलाओं के लिए बाजार सजकर तैयार है। बाजार में सुंदर और आकर्षक करवा बिक्री को बाजार में मिल रहे हैं। बर्तनों की दुकानों पर पीतल और तांबा से निर्मित डिजाइनदार सागर बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी के लिए महिलाओं की शनिवार को बाजार में खासी भीड़ रही। पीतल के सादा सागर भी दुकानों पर उपलब्ध हैं। पूजा के लिए उपहार पैक थाली आई है। छलनी, लोटा, अगरबत्ती लगाने के स्टैंड सहित यह थाली 170 से 450 रुपए तक में मिलेगी।
फैंसी सागर भी दुकानों पर इस बार महिलाओं को लुभा रहे हैं। करवा चौथ पर्व एक नवम्बर को है।
अब महिलाओं से जुड़े पर्व और त्योहार भी बदलाव के साक्षी बनने लगे हैं। पहले इस्तेमाल होने वाले बर्तन फिर से बाजार में आने लगे हैं। अब पीतल और तांबा से बने सागर बाजार में बिक्री को आया है। बाजार में इस बार करवाचौथ के लिए आए करवा काफी डिजायदार बिक्री को रखे हैं। करवा भी इस बार मीना जड़ित बाजार में मिल रहे है। जो पिछली साल से बिल्कुल अलग है। कस्बा व देहात क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को ये काफी पंसद आ रहे है। इस बार करवा भी पहले के मुताबिक अलग मिल रहा है।
बाजार में उपलब्ध सजावटी पैक थाली
बाजार में इस बार करवा चौथ पूजा के लिए उपहार पैक आया है। इस सजावटी पैक में थाली के अलावा लोटा, छलनी और अगरबत्ती लगाने को स्टैंड भी है। इस उपहार पैक बर्तन की दुकान पर 170 से 450 रुपए मूल्य तक में है। जबकि पीतल और तांबा से निर्मित फैंसी सागर 110 से 800 सौ रुपए तक में है। वहीं, पूजा के लिए स्टील और पीतल से बनी थाली भी बिक्री को दुकानों पर है। टू टोन के नाम से उपलब्ध इस थाली में रोली, अगरबत्ती आदि सामान भी है। शहर के बजाज बाजार में वर्तन भंडार संचालक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि इस बार महिलाओं में टू टोन थाली और उपहार पैक को खरीदने का उत्साह है। जो महिलाएं को पसंद आ रहा है।


 

Related Post