Thu, 08 06, 2026
देश

गरीबी से लड़ने की शक्ति प्रदान की है सरकार की योजनाएं:

विधायक कोष से बनवाया12 लाख रुपए का हॉल

post-img

जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार के द्वारा विधायक कोष से बासनी स्थित अहीर मोक्ष धाम में किए गए विकास कार्यों के लिए यादव समाज जोधपुर के द्वारा विधायक का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह किया। क्षेत्रीय पार्षद प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह गुर्जर, महेन्द्र परिहार तथा भवानी सिंह राठौड़ का भी सम्मान किया गया।यादव समाज अध्यक्ष शैलेश यादव, लीना यादव, सुमन यादव, भगवती यादव, तरुणा यादव, अजय शंकर यादव, चेतन यादव, संतोष यादव, दरिया सिंह, संदीप यादव, तिलकधारी यादव, राधेश्याम यादव सहित विभिन्न लोगों ने सामूहिक रूप से साफा, माला और पित्त वस्त्र पहनाकर विधायक का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया। विधायक कोष से 12 लाख रुपए खर्च करके एक हॉल बनाने पर समाज अध्यक्ष शैलेश यादव ने समाज की ओर से विधायक महोदया का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा आश्वासन दिया कि समाज उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है अपने उद्बोधन में पंवार ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा स्वर्ग आश्रम विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि पुरानी पेंशन, उज्ज्वला योजना के तहत ₹500 में सिलेंडर, चिरंजीवी योजना सहित विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला कर सरकार ने आम आदमी के जेब का विशेष ध्यान रखते हुए गरीबी से लड़ने की शक्ति प्रदान की है और आगे भी इस प्रकार की योजनाएं चलती रहेगी। विकास को त्वरित गति प्रदान करने के लिए राज्य में 22 नए जिले बनाए गए हैं। विकास के कार्य इसी प्रकार अनवरत जारी रहेंगे। आपका सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा तो राज्य तरक्की की ऊंचाई छुएगा। 

 

Related Post