अखिल भारतीय बागड़ा ब्राह्मण महासभा के नाम पर समाज को आवंटित 3200 वर्ग मीटर रियायत दर पर सरकारी भूमि आवंटन को लेकर समाजबंधुओं का प्रयास रंग लाया। शीघ्र ही जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर भविष्य की रणनीति बनाई जावेगी। महासभा द्वारा बुधवार को दिन भर मंत्रालय तथा आवास मंडल के समाज के प्रशासनिक अधिकारियों सहयोग से फाइल को संबन्धित विभाग में भिजवाकर रियायत दर पर सरकारी जमीन आवंटन की 2 प्रतिशत राशि जमा की पहली प्रक्रिया पूर्ण होने की पूरी संभावना है। इस प्रक्रिया के पूरा होने से सरकार या मंत्री बदलने पर भी जमीन आवंटन की प्रक्रिया प्रभावित नही होगी। 8% राशि जमा करवाने का लिया संकल्प नौनिहालों के शैक्षणिक संस्थान की भव्य इमारत के निर्माण को लेकर समाज बंधुओ ने शेष 8 प्रतिशत राशि एकत्रित करने का संकल्प लिया। जिससे शेष राशि भी विभाग में चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होने के पहले जमा हो सके। समाज बंधुओ के सामूहिक प्रयासों से बैठक में घोषणा करने वाले दानदाताओं ने जगदीश धनी के दरबार में लिए गए संकल्प को पूरा करने हेतु अपनी-अपनी राशि सीधे बैंक खाते में नकद या आरटीजीएस या अधिकृत गणमान्य के पास नकदी जमा की गई है। शेष भामाशाहों तथा यथाशक्ति सहयोगकर्ताओं ने आज शाम तक अपना आर्थिक योगदान जगदीश धनी के श्री चरणों में समर्पित करने का तय किया है। अतः समाज के नोनिहालों के शैक्षणिक उत्थान हेतु भविष्य में निर्मित होने वाली ऐतिहासिक धरोहर में चाहे हम गांव शहर से हो,धनपति लखपति करोड़पति हो, लंबरदार या दिलदार हो, भामाशाह या आमजन हो सबके द्वारा अपना यथाशक्ति सहयोग देने हेतु बागड़ा दर्पण की ओर से हार्दिक आभार।
