शाहाबाद ही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी नगरकोट माताजी मंदिर विख्यात है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। वर्तमान में यहां मंदिर का निर्माण जारी है जो भव्य, मजबूत और आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। मंदिर का निर्माण 6 हजार वर्ग फीट में मार्बल से हो रहा है। इसका शिखर 51 फीट ऊंचा होगा। खास बात यह है कि इसके निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं किया जा रहा। साथ ही इसमें भूकंपरोधी तकनीक का भी उपयोग किया गया है। इसकी प्लिंथ लेवल से नीव की गहराई लगभग 18 फिट है। मंदिर पूर्ण रूप से पत्थर का है। 51 फीट का शिखर और 21 फीट की ऊंचाई का मंडप बनाया जाएगा। निर्माण में वास्तु कला का भी पूर्ण ध्यान रखा गया है। निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। मंदिर में सामने की तरफ मार्बल का ही सिंहद्वार भी बनाया जाएगा तथा। पूरा बन जाने के बाद यह क्षेत्र का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
